फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में समाधान शिविर में पहुंची 30 शिकायतें, अधिकारियों ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश

हांसी। लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के उद्देश्य से हांसी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें पहुंचीं। इनमें फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, बिजली की समस्या, जमीन इंतकाल सहित अन्य समस्याएं शामिल रहीं। शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान शिविर में गांव ढाणा कलां से पहुंचे बाली नामक ग्रामीण ने बताया फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने को लेकर वह कई बार चक्कर लगा चुका है। आय संबंधी दिक्कत के चलते उसके कई जरूरी काम रुके हुए हैं। पिछले दो-तीन बार से वह समाधान की उम्मीद लेकर पहुंच रहा है। उसने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की। वहीं सीटीएम हिमांशु चौहान ने बताया कि आज समाधान शिविर में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई और जल्द समाधान के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी शिकायतकर्ता को परेशानी न हो और उसकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें