फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: "कोर्ट में पेशी वाले दिन करूंगा ज्योति से मुलाकात, रक्षाबंधन के दिन भी मेरी बेटी हो गई थी भावुक"

शाहिल शर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 10:11 PM IST

अमर उजाला से बातचीत में ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा ने कहा कि मेरी बेटी निर्दोष है। अभी मुझे चार्जशीट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सोमवार को अदालत में ज्योति की पेशी होगी तो मैं मिलने जाऊंगा। उन्होंने कहा कि जब रक्षाबंधन के दिन उससे मिलने गया तो वह भावुक हो गई थी।मैंने उसे हौसला देते हुए कहा कि तू घबरा मत जल्द ही बाहर आएगी। तूने कुछ किया ही नहीं तो डरना किस बात का। पाकिस्तान के बाद चीन की यात्रा के बाद निशाने पर आई ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के बाद चीन की यात्रा पर गई। भारत के दुश्मन माने जाने वाले इन दोनों देशों में वीजा आसानी से नहीं मिलता। पाकिस्तान के तुरंत बाद ज्योति का तुरंत चीन जाना जांच एजेंसियों को अखरा। जिसके बाद जांच एजेंसियों ने उसकी निगरानी शुरू की। पाकिस्तानी एजेंटों के साथ वीडियो व अन्य साक्ष्य मिलने पर जांच एजेंसियों ने जांच का दायरा बढ़ा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें