फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में हरिओम महाराज बोले, भारत के वातावरण को सांस लेने लायक बनाने के लिए यज्ञ सबसे कारगर उपाय

नवीन दलाल Updated Sun, 05 Jan 2025 03:03 PM IST

खबरें बता रही हैं प्रदूषण के कारण हमारी वायु सांस लेने लायक भी नहीं रही। भारत के वातावरण को अगर हमें सांस लेने लायक बनाना है तो यज्ञ ही एकमात्र उपाय है। यज्ञ ही विश्व में कोरोना को दोबारा आने से रोक सकता है। यह विज्ञान भी प्रमाणित कर चुका है कि गाय के घी व औषधियों सहित 1 घंटा यज्ञ किया जाए तो इससे आसपास की 100 यार्ड भूमि को एक महीने तक वातावरण को संक्रमण मुक्त किया जा सकता है। यह बात जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट पूज्य श्रीश्री 1008 हरिओम महाराज ने अग्रसेन भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। हरिओम महाराज आगामी 18 से 27 मार्च तक कुरुक्षेत्र के केशव (थीम) पार्क में आयोजित नौ दिवसीय 1008 कुण्डीय शिव-शक्ति महायज्ञ का निमंत्रण देने के लिए जागृति यात्रा के तहत हिसार पहुंचे थेl उनके साथ मौजूद अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय मंत्री स्वामी कृष्णानन्द महाराज ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यज्ञ को सनातन में सर्वश्रेष्ठ कर्म बताया गया है क्योंकि प्रकृति के मूल स्वरूप की रक्षा व प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए यज्ञ ही एकमात्र उपाय है। हरिओम महाराज यज्ञ का प्रचार प्रसार करके विश्वकल्याण का सबसे बड़ा काम कर रहे हैंl कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं अग्रसेन भवन के प्रधान अंजनी कुमार खारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र में होने वाले 1008 कुण्डीय महायज्ञ में सभी राज्यों व हरियाणा के जिलों में सबसे ज्यादा सहयोग व कुंडों का निर्माण एवं संचालन होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें