फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में सुबह से छाया कोहरा, ठंड ने किया बेहाल

नवीन दलाल Updated Sun, 05 Jan 2025 11:41 AM IST

हिसार में एक दिन मौसम साफ रहने के बाद आज फिर से मौसम बदल गया। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। साथ ही अभी तक धूप भी नहीं निकली है, जिस कारण ठंड के प्रचंड तेवर देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक इस विक्षोभ के असर से आज व कल हरियाणा के उत्तरी जिलों पर हल्की से बूंदाबांदी व तेज गति से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में बिखराव वाली बूंदाबांदी हो सकती है। 7 जनवरी से एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और शीतलहर, शीत दिवस व कोहरे की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के औसत तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें