फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी : पृथ्वीराज चौहान किले से 50 फीट नीचे गिरी छात्रा, हालत गंभीर

हांसी जिले के ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। किला देखने आई एक छात्रा अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्रा की पहचान अंजली, पिता का नाम सतवीर, निवासी सोखी के रूप में बताई जा रही है। छात्रा की हालत गंभीर होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। आपको बता दे कि हादसे की सूचना मिलते ही किला बाजार चौकी पर तैनात होमगार्ड जवान राजेश और एक फौजी समेत तीन लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। होमगार्ड जवान राजेश के मुताबिक ने बताया कि उन्हें एक युवक ने बताया कि किले के नीचे एक लड़की गिर गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। ऊपर से देखने पर छात्रा करीब 50 फीट नीचे गिरी हुई थी। इसके बाद जवान और अन्य लोगों ने नीचे उतरकर घायल छात्रा को उठाया और करीब 30 फीट नीचे तक लेकर आए। इसके बाद 112 एंबुलेंस को सूचना दी गई और घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं होमगार्ड जवान ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर करीब 100 लोग जमा हो गए थे, लेकिन मदद के लिए बहुत कम लोग आगे आए। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोगों को वीडियो बनाने के बजाय घायल की मदद के लिए आगे आना चाहिए। फिलहाल छात्रा का इलाज हिसार में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर छात्रा किन परिस्थितियों में किले से नीचे गिरी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें