फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में करंट लगने ये ई रिक्शा चालक की हुई मौत, आज होगा पोस्टमार्टम

Naveen Updated Fri, 19 Jun 2026 01:03 PM IST

हिसार रोड पर ह्युंडई शोरूम के पास गली में करंट लगने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे के करीब बारिश में विनोद अपने ई रिक्शा पर लोहे की एंगल लेकर एक फैक्ट्री में देने जा रहा था। इसी दौरान उसे अचानक से करंट लग गया। आस पास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। युवक की पहचान गांव प्रेम नगर निवासी 37 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है। विनोद ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट भरता था। मृतक के 2 बच्चे एक 10 वर्षीय बेटा व एक 8 वर्षीय बेटी है। लोगों का कहना है कि मौके पर डायल 112 पर कॉल की गई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद आसपास के लोग विनोद को नागरिक अस्पताल लेकर गए। करंट कैसे लगा यह स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन परिजनों के अनुसार जहां हादसा हुआ वहां बिजली की हाइटेंशन की तारे है, जो काफी नीचे लटकी हुई है। हो सकता है इसी की चपेट में आने से करंट लगा हो। फिलहाल परिजनों ने जांच करने व बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें