फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एडीजीपी वाई पूरण कुमार के परिवार को न्याय दिलाने की मांग के लिए कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 12:36 PM IST

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस भवन से लेकर लघु सचिवालय तक विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलवाने की मांग की। जिला ग्रामीण अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि वाई पूरण कुमार बहुत सीनियर व ईमानदार अधिकारी थे। बहुत ज्यादा प्रताड़ना सहने के बाद उन्हें मजबूरी में आत्म हत्या का कदम उठाया। एडीजीपी पूरण कुमार ने आत्महत्या करने से पहले लिखे सुसाइड नोट में डीजीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के नाम लिख कर नाजायज तंग करने के आरोप लगाए हैं। सरकार को वाई पूरण कुमार को नाजायज तंग करने वाले अधिकारियों की सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवानी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। सरकार को ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के भी खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि वाई पूरण कुमार के परिवार को इंसाफ नही मिला तो हरियाणा बंद करने का फैसला लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें