फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Mar 2026 12:32 PM IST

पुलिस को देखकर कभी डरना नहीं चाहिए बल्कि पुलिस को देख खुद को सुरक्षित महसूस करना चाहिए। पुलिस आपकी दोस्त है, आपके की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं। कहीं पर भी मुसीबत में फस जाएं तो 112 नंबर डायल करें। मुसीबत में कभी चुप न रहें, ऐसा करने पर अपराधियों के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। आप कहीं पर भी होंगे दस मिनट में आप तक पुलिस सहायता पहुंचेगी। यह संदेश महिला थाना की हेड कांस्टेबल अनिता ने महिला थाना पहुंची छात्राओं को यह संदेश दिया। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल चौधरीवास की छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने महिला पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद किया। महिला थाना की एसएचओ सुलेखा ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से छूने का प्रयास करे या अभद्र भाषा का प्रयोग करे तो डरने की बजाय हमें बताएं। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दें। महिला पुलिस आपकी मदद के लिए है। आप अपने स्कूल में शिक्षकों को भी इसकी जानकारी दे सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें