फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: घग्गर नदी के जलस्तर का उतार-चढ़ाव जारी, सुरक्षा की दृष्टि से मिट्टी के बैग भरने का काम शुरू

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 01:53 PM IST

क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी में पिछले दो दिनों से जलस्तर कम हो रहा है था लेकिन सोमवार को फिर पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद चांदपुरा साइफन पर जलस्तर 12,500 क्यूसेक व घग्गर नदी के बुढलाडा रोड पर 8 गेज तक पहुंच गया। इससे पहले पिछले सप्ताह जलस्तर 4350 क्यूसेक था लेकिन शनिवार को 6600 और रविवार को 10,500 क्यूसेक हो गया था। सोमवार को चांदपुरा साइफन पर जलस्तर 12,500 क्यूसेक तक पहुंच गया। पिछले सप्ताह भर से जिस तरह से उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। उससे क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क हो गया है और सिंचाई विभाग घग्गर नदी के बुढलाडा रोड पर अपने स्तर पर मिट्टी के गेट भरने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नदी के किनारे पर सफाई भी करवाई जा रही है। सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुंड ने बताया कि माना की दो दिन से पानी का जलस्तर जिस तरह बढ़ रहा है उससे भविष्य में बारिश को देखते हुए जलस्तर बढ़ने की संभावना है जिसको लेकर मिट्टी के कट्टे भरवाकर तैयार किए जा रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर लगाए जा सकें। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें