फतेहाबाद की शिवालय मार्केट में स्थित इफको खाद केंद्र पर सोमवार को यूरिया खाद पहुंची। जैसे ही किसानों को इसकी सूचना मिली तो उसके बाद किसानों की भीड़ वहां पर इकट्ठा हो गई इसके बाद कर्मचारियों ने व्यवस्था संभालते हुए टोकन सिस्टम शुरू कर दिया। कर्मचारी की ओर से 100 किसानों को यह यूरिया खाद दी जाएगी।प्रत्येक किसान को 12 यूरिया के बैग दिए जाएंगे। पुलिस बुलाने की जरूरत नही पड़ी, कर्मचारियों ने व्यवस्था को संभाल लिया इसके बाद किसानों को खाद बांटने का काम शुरू हुआ।