फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में गलत पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, मौके शुरू की टोचन कार्रवाई

शाहिल शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 11:00 PM IST

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत फतेहाबाद शहर के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों और रॉन्ग पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब नियम तोड़ने वालों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। जहां-जहां वाहन गलत तरीके से खड़े मिले, उन्हें मौके पर ही टोचन कर पुलिस लाइन ले जाया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजारों में जाम की स्थिति से बचाव करना, पैदल चलने वालों के लिए सुगम रास्ता उपलब्ध कराना और सड़क हादसों की संभावनाओं को कम करना है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। रॉन्ग पार्किंग करने पर टोचन शुल्क और चालान दोनों भरने होंगे। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें