फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: कुलां में लखीमपुर खीरी शहीद दिवस पर मोदी और टेनी का पुतला फूंका, शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

टोहाना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को कुलां चौक पर लखीमपुर खीरी शहीद दिवस मनाया गया। किसान सभा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का पुतला दहन कर रोष जताया। इस दौरान लखीमपुर खीरी में शहीद हुए पांच किसानों व पत्रकार अमर रहें और शहीद किसानों को इंसाफ दो के नारे लगाए गए। किसान नेता जगतार सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को तत्कालीन गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा के काफिले ने प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया था। इस घटना में लवप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, नछत्तर सिंह, गुरविंदर सिंह और पत्रकार रतन कश्यप शहीद हुए थे। शुक्रवार को शहादत की पांचवीं बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि घटना के आरोपी अजय टेनी व आशीष मिश्रा को सजा दी जाए और झूठे केस बनाकर गिरफ्तार किए गए निर्दोष किसानों को तुरंत रिहा किया जाए। इस मौके पर किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड जगतार सिंह ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण की रणनीति के लिए 12 अक्टूबर को करनाल में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक होगी। जिसमें सात प्रमुख मांगों को लेकर आगे के संघर्ष का स्वरूप तय किया जाएगा। इस अवसर पर तहसील सचिव केवल सिंह, बलविंद्र सिंह, सैंसी दहिया, दया सिंह, लीलू राम सहित कई किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें