रतिया। क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश के मामले में थाना शहर रतिया प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीन ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। थाना शहर रतिया प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें काबू कर लिया। मामले की जांच जारी है तथा घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि शनिवार दोपहर को अनाज मंडी रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास बाइक सवार युवकों ने एक स्विफ्ट कार का पीछा कर उसमें सवार तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लट्ठ और आसपास पड़ी ईंटों से कार पर जमकर हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। कार सवार युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी।