फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पानी की बर्बादी रोकने गई टीम के साथ हंगामा, पुलिस ने काटे 4 अवैध कनेक्शन

नवीन दलाल Updated Sat, 03 May 2025 01:42 PM IST

रतिया चुंगी पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सघन अभियान चलाया। इस दौरान सर्विस स्टेशन और पेयजल से सब्जियों की सिंचाई करने वालों के कनेक्शन काटे गए। अभियान के तहत जब टीम रतिया रोड पर एक घर में चेकिंग के लिए पहुंची, तो वहां पेयजल से बड़े पैमाने पर सब्जियों की सिंचाई होती पाई गई। टीम ने कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की, तो घर पर मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद घर की तलाशी ली गई, जिसमें 4 अवैध कनेक्शन पाए गए। पुलिस की मौजूदगी में टीम ने सभी अवैध कनेक्शनों को काट दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें