फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 वां विशाल मां भगवती जागरण 21 को, एक दिन पहले निकलेगी मां ज्वाला ज्योत की शोभायात्रा

फतेहाबाद। सर्व श्री वैष्णों भजन मंडल की ओर से 21 नवंबर को शहर की श्रीअरोड़वंश धर्मशाला में 22वां विशाल मां भगवती जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण को लेकर मंडल की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जागरण में संत-महात्माओं का सानिध्य भी प्राप्त होगा। स्वामी श्री विज्ञान प्रेमानंद, संरक्षक ईश मेहता ने बताया कि जागरण से एक दिन पहले 20 नवंबर, शुक्रवार को मां ज्वाला ज्योत का आगमन होगा। इस अवसर पर शाम 6:15 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्रीविचार आश्रम मंदिर से शुरू होकर तुलसीदास चौक, थाना रोड होते हुए कृष्णपुरा मोहल्ला तक पहुंचेगी। इसमें श्रद्धालु मां भगवती के जयकारे लगाते हुए शामिल होंगे। 21 नवंबर, शनिवार को सुबह 8:15 बजे हवन यज्ञ के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। रात 8:15 बजे पूजा-अर्चना की जाएगी, जबकि रात 9:15 बजे मां भगवती की ज्योत प्रचंड की जाएगी। इसके बाद भजन संध्या में भजन गायक मां भगवती का गुणगान करेंगे। 22 नवंबर को सुबह 6:15 बजे महाआरती होगी। वहीं महंत हरबंस, भजन प्रवाहक आशीष बंसी (दिल्ली वाले), स्वामी रामानंद गिरि महाराज और स्वामी कृष्णानंद गिरि महाराज सहित अन्य संतों का सानिध्य रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें