टीबी मुक्त अभियान के तहत डीपीआरसी हॉल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला की 84 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को एसडीएम राजेश कुमार द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले की 88 नामांकित ग्राम पंचायतों का 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक राज्य व जिला स्तरीय टीमों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद दिशा-निर्देशों के मुताबिक 84 ग्राम पंचायतों को क्षयरोग मुक्त घोषित किया गया है।