फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में आयुक्त ने शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से किया सम्मानित

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 May 2025 11:34 AM IST

प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्राथमिक शिक्षकों को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबंधित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में हिसार मंडल के आयुक्त अशोक गर्ग बतौर मुख्यअतिथि भाग लिया और 150 से अधिक टीचर्स को सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य चेयरमैन देवेन्द्र दहिया व जिला प्रधान विकास टुटेजा ने बताया कि सम्मान समारोह में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उन शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा सम्मानित किया गया, जिन्होंने नवोदय विद्यालय में दाखिले हेतु बच्चों को तैयार करवाया और जिनके द्वारा तैयार किए गए बच्चों के नवोदय विद्यालय में दाखिले हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें