गांव डांगरा स्थित चैतन्य टेक्नो स्कूल परिसर में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने छापामारी की। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला मौजूद रहे जबकि किसी भी विरोध से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील बंसल स्कूल की कक्षाओं में पहुंचे। जहां बच्चों की किताबों की जांच की गई। बच्चो ने बताया कि उन्हें 9000 रुपए में किताबें दी गई है जबकि एक लाख रुपए सलाना फीस ली जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष स्कूल प्रबंधक कोई भी मान्यता संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाए जिसके बाद संजीव असीजा ने बताया कि उन्होंने स्कूल की मान्यता के संबंध में अप्लाई किया हुआ है। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को 7 दिन का समय दिया हैं ताकि वे मान्यता से संबंधित कागज प्रस्तुत करे। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने कहा कि स्कूल जीडी गोयनका के नाम से हरियाणा बोर्ड से पहली से आठवी तक हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि श्री चैतन्य के नाम से स्कूल के नाम से कोई मान्यता नहीं है।