फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में आयुष्मान भारत योजना के तहत आज से सरकारी अस्पतालों में सर्जरी शिविर, ओटी नहीं तैयार

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 09:31 AM IST

आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में विभाग ने कई सर्जरी पैकेज को बंद कर दिया है और इन्हें सरकारी अस्पताल के लिए रिजर्व किया है। विभाग अब दूसरी बार आयुष्मान के तहत जिले के नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में सर्जिकल कैंप लगाने जा रहा है। लेकिन हालात ये है कि नागरिक अस्पताल की ओटी पिछले 10 दिनों से बंद है और मरम्मत कार्य 50 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है। ओटी को पूरी तरह से तैयार होने के लिए 10 दिन का समय लग सकता है। फिलहाल ओटी में मशीनें चद्दरों से ढकी हुई है और एल्यूमीनियम गेट लगाने का काम चल रहा है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि वीरवार दोपहर 12 बजे से महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र और जनरल सर्जन से संबंधित सर्जरी को शुरू कर दिया जाएगा। सर्जिकल सप्ताह के चलते काम को बंद करवाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें