फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में आसमानी बिजली गिरने से छत गिरी, मलबे में दबने से महिला की मौत

जिले के गांव खजूरी जाटी में देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में सो रहे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छत के मलबे में दबने से एक महिला नन्ही देवी की मौत हो गई। हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। तेज बारिश और बिजली कड़कने के बीच अचानक मकान की छत गिर गई। महिला मलबे के नीचे दब गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया और अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें