फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पीएसए प्लांट का बिजली कनेक्शन काटा, लेबर रूम शुरू, नर्सरी में आज से दाखिल किए जाएंगे शिशु

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 09:19 AM IST

फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की इमारत में बिजली सप्लाई के फाल्ट को ठीक करने के लिए रविवार को दिन भर कर्मचारी जुटे रहे। कर्मचारियों ने ऑक्सीजन प्लांट की बिजली सप्लाई को बंद करवाकर जच्चा-बच्चा वार्ड में लेबर कक्ष को शुरू करवाया। कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई की चेकिंग करने के बाद रिपोर्ट दी तो डिलिवरी सेवाएं बहाल की गईं। वहीं अस्पताल में नर्सरी को भी शुरू कर दिया गया है। हालांकि सोमवार से ही गंभीर शिशुओं को लिया जाएगा। यहां पर पहले 6 शिशु दाखिल थे। इसमें चार को कंगारू मदर केयर में दाखिल करवाया गया था और दो को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें