फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: टोहाना पुलिस का पैदल गश्त अभियान, हर गली-चौराहे पर सुरक्षा का भरोसा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 05:38 PM IST

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के नेतृत्व में फतेहाबाद पुलिस द्वारा जिलेभर में सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टोहाना में डीएसपी उमेद सिंह के नेतृत्व में गांव डांगरा में अभियान चलाया गया और उन्होंने पैदल गश्त की। इस पैदल गश्त ने जहां आमजन में सुरक्षा का नया विश्वास जगाया, वहीं असामाजिक तत्वों के लिए यह एक सख्त संदेश साबित हुआ कि पुलिस हर मोड़ पर मौजूद और सतर्क है। पैदल गश्त कर रही टीम ने हर गली-नुक्कड़ पर नागरिकों को आश्वस्त किया कि कानून अब केवल थानों तक सीमित नहीं, बल्कि मैदान में सक्रिय है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें