फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में ओलावृष्टि से धान की फसल को नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा

रतिया क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में शनिवार शाम हुई ओलावृष्टि से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से खराब फसलों की विशेष गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। किसानों के अनुसार, क्षेत्र के गांव भरपूर, दादूपुर सहित आसपास के कई गांवों में ओलावृष्टि के कारण धान की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने खेतों में बासमती 1885 सहित धान की विभिन्न किस्मों की बिजाई की हुई थी। फसल पककर तैयार हो चुकी थी और किसान कटाई की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच हुई ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार करने में उन्होंने काफी मेहनत और पूंजी लगाई थी। अब फसल खराब होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका है। ऐसे में किसानों को चिंता सता रही है कि उनकी लागत कैसे निकलेगी। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि गांवों में जल्द विशेष गिरदावरी करवाकर फसल में हुए नुकसान का आकलन किया जाए। उन्होंने कहा कि गिरदावरी में वास्तविक नुकसान दर्ज कर सरकार की ओर से नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें