फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पांच माह के पार्कों के बिलों पर लगाई आपत्तियां, कई बिल भी गुम; विरोध में आई संस्थाएं

शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2026 05:15 PM IST

शहर के सार्वजनिक पार्क गोद लेने वाली कई संस्थाओं के पांच माह के बिलों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। संस्थाओं के पदाधिकारियों का आरोप है कि नगर परिषद अधिकारी अब जानबूझकर बिलों पर आपत्तियां लगा रहे है। ये हीं कई माह के बिल भी गुम कर दिए गए है। पार्को के बिल पर फुटपाथ और वहां लगी छततियों की जगह की कटौती की जा रही है। मामले को लेकर जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह और क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष जितेंद्र ने नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने खस्ताहाल पार्को की हालत सुधारी और उन्हें सुंदर बनाया है। लेकिन पांच माह के बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। अलग-अलग आपत्तियां लगाई जा रही है तो कई बिल ही गुम किए जा चुके है। इसलिए पांच माह के बिलों का भुगतान बिना नए नियमों के किया जाए। जब तक पुराने बिलों का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक नए बिलों का भुगतान भी न किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें