शहर के अमानी से खनौरा की तरफ जाने वाले रोड पर स्थित मलिक बैटरी स्टोर में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही देखते ही देखते पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग करीबन एक घंटे से लगी हुई है। सूचना मिलते ही टोहाना, जाखल और धारसूल से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। हालांकि आग इतनी भीषण है कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। स्थिति को देखते हुए अब फतेहाबाद और भूना से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई जा रही हैं। प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण सुरजीत ने बताया कि वे गांव अमानी के बस स्टैंड पर थे तो धुंआ आता हुई दिखाई दिया जिसके बाद मौके पर आए तो आग की भयंकर लपटें उठ रही थी