काजलहेड़ी हेड से 19 साल के गांव क़ाबरेल निवासी अंकित का शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। अंकित चार दिन से घर से लापता था। परिजनों का आरोप है कि महिला ने युवक को घर बुलाया और इसके बाद साजिश के तहत हत्या की गई है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। अंकित के सिर और पीठ पर चोट के निशान है। बता दे कि गांव का क़ाबरेल का युवक अंकित 8 जून की रात से रहस्यमयी हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका पहले जताई थी, क्योंकि गुमशुदगी मामले में नामजद आरोपी रमेश उर्फ बकरा भी उसी रात से फरार है। लापता अंकित के दादा गिरधारी लाल ने 9 जून की अलसुबह करीब 1:15 बजे उन्हें फोन पर सूचना दी गई थी कि आपका अंकित हमारे कब्जे में है।जिसके बाद 10 जून को थाना भूना में शिकायत दी थी कि उसका पोता अंकित खैरी चौक निवासी रमेश उर्फ बकरा के कब्जे में है और उसकी जान को खतरा हो सकता है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।