नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान कर्मचारियों का रक्तचाप (बीपी) और ब्लड शुगर जांचा गया। डॉक्टर हनुमान ने बताया कि जांच के दौरान कई कर्मचारियों में बीपी और शुगर की शिकायत सामने आई। कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी गई। साथ ही खान-पान और जीवनशैली में आवश्यक सुधार करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों का काम शारीरिक रूप से मेहनत वाला होता है। ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाना जरूरी है। शिविर में जांच के दौरान जिन कर्मचारियों में बीपी या शुगर का स्तर सामान्य से अधिक पाया गया, उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने और चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।