फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में हुई ओलावृष्टि'अगले दो दिन मौसम रहेगा परिवर्तनशील, बनेंगे बारिश के आसार

फतेहाबाद। शनिवार शाम को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। तेज गति से हवा चलने के साथ आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं, रतिया क्षेत्र में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां तापमान में गिरावट की उम्मीद जगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में रविवार व सोमवार को हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। शाम के समय तेज हवाएं चलने से सड़कों पर धूल उड़ने लगी। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कत हुई। धूल के कारण सड़क पर दृश्यता प्रभावित होने से वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। वहीं, फतेहाबाद क्षेत्र में आसमान में बादल छाने से बूंदाबांदी हुई है और रतिया क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है। -- किसानों की चिंता बढ़ी दूसरी ओर, मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन दिनों खेतों में धान की कटाई का काम चल रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इस दौरान बारिश होती है तो धान की कटाई प्रभावित हो सकती है। बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल और कटाई के बाद खेतों में रखी धान की फसल को नुकसान होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में किसान मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। किसानों को चिंता है कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा और बारिश हुई तो फसल की कटाई और उसे सुरक्षित रखने में परेशानी हो सकती है। :: प्रदेश में शनिवार देर रात्रि से हवाओं के बदलाव से 25 व 26 अक्तूबर को मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इससे हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है। 26 अक्तूबर के बाद राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें