फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: छात्रा ने गणित शिक्षक पर लगाए मारपीट के आरोप, जांच में जुटा विभाग

फतेहाबाद। गांव मोहम्मदपुर रोही स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा ने गणित अध्यापक पर थप्पड़ मारने के आरोप लगाए है। घायल छात्रा नूरी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां पर डॉक्टर छात्रा के कान के पर्दे की जांच कर रहे है। पीड़ित छात्रा नूरी ने बताया कि स्कूल में गणित का तीसरा पीरियड चल रहा था। एक गणित शिक्षक ने उससे एक सवाल पूछा, जिसका उसने सही जवाब दिया। छात्रा का दावा है कि सही जवाब देने के बावजूद शिक्षक ने उसे गलत बताते हुए उसके कान पर जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इतना तेज था कि छात्रा को कान में असहनीय दर्द होने लगा। छुट्टी होने के बाद छात्रा रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। छात्रा की मां रज्जो देवी का आरोप है कि अपनी गलती मानने के बजाय शिक्षक ने कहा कि वह तो ऐसे ही मारेगा, जिसे जो करना है कर लेगा। स्कूल इंचार्ज दीपिका ने बताया कि मामले को लेकर जानकारी मिली है लेकिन संबंधित शिक्षक से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा उनके पास कोई शिकायत भी नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें