फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: आय सीमा बढ़ने से 2.36 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ

फतेहाबाद। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश सरकार ने पात्र महिलाओं के लिए सालाना आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दिया है। पहले यह सीमा एक लाख रुपये सालाना थी। आय सीमा बढ़ाए जाने से जिले की करीब 2.36 हजार महिलाओं को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। क्रीड विभाग के जिला प्रोग्रामर संदीप कुमार ने बताया कि योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान कई महिलाओं को दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक केवाईसी समेत अन्य जरूरी कागजातों की कमी या उनमें त्रुटियां सामने आ रही हैं। ऐसे में पात्र महिलाओं से अपील की गई है कि वे आवेदन करने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच करवा लें और यदि किसी कागजात में कमी या गलती है तो उसे समय रहते दुरुस्त करवा लें। सही दस्तावेज होने पर पात्र महिलाओं को योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें