फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद होने पर किसानों ने घेरा जाखल 132 केवी सब स्टेशन

जाखल। गांव तलवाड़ा में करीब 7 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद वीरवार देर सांय किसानों ने जाखल में 132 केवी सब स्टेशन का घेराव कर लिया और रोष जताया। प्रशासन की ओर से बिजली आपूर्ति को लेकर नियुक्त किए गए अस्थाई कर्मचारियों और जाखल थाना प्रभारी बलराज ने किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसान बिजली आपूर्ति बहाल करने पर अड़े रहे। पगड़ी संभाल जट्टा किसन सघर्ष समिति के सदस्य हरविंद्र सिंह, जसपाल सिंह, सरपंच मनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, दर्शन सिंह,अवतार जरनैल सिंह का कहना है कि खेतों में पानी की बेहद जरुरत है लेकिन कुछ लोगों ने जानबूझकर अकेले तलवाड़ा गांव की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से बाधित कर दी है जो देर रात तक बाधित रही। बिजली न आने पर देर शाम किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और किसानों ने जाखल पहुंचकर 132 केवी सब स्टेशन का घेराव कर लिया। किसानों का आरोप है कि जानबूझकर अकेले उनके गांव की बिजली आपूर्ति बाधित की गई है जोकि उनके साथ अन्याय है। प्रशासन की ओर से जाखल बिजली घर में नियुक्त किए गए कर्मचारियों का कहना है कि ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। जानबूझकर किसी भी गांव की बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें