नागरिक अस्पताल में लाजपत नगर निवासी बुजुर्ग आत्मप्रकाश के उपचार को लेकर परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाए है। आरोप है कि एंबुलेंस देरी से पहुंची और अस्पताल लाते समय प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मृतक आत्मप्रकाश के बेटे जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके पिता आत्मप्रकाश सुबह जवाहर चौक स्थित दुकान पर आए थे और इस दौरान बेहोश होकर गिर गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर खुद भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि एंबुलेंस करीब 40 मिनट देरी से पहुंची। जब एंबुलेंस पहुंची तो कर्मचारियों ने हाथ नहीं लगाया गया और जब एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया तो रास्ते में ऑक्सीजन नहीं दी गई और इमरजेंसी वार्ड में भी उपचार नहीं दिया गया और सीधा कह दिया गया कि मृत हो चुके है। आरोप है कि एंबुलेंस में सीधा बिठा दिया गया और कोई उपचार नहीं दिया गया। एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार को लेकर कोई गोली या इंजेक्शन नहीं दिया गया। प्रशासन से मांग है कि मामले की जांच करवाई जाए और जो दोषी है उस पर कार्रवाई की जाए।