फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: ई-उपचार सर्वर ढाई घंटे हुआ बंद, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं, गर्मी से परेशान हुए मरीज

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 09:46 PM IST

फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को ई-उपचार सर्वर बंद हो गया। इसके चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। डेढ़ फिर एक घंटे तक दो बार बंद हुए सर्वर के कारण गर्मी में मरीज तड़पते रहे। इसमें नवजात शिशु से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। कर्मचारियों ने अफसरों के आदेश न होने का हवाला देकर मैनुअल पर्ची काटने से इंकार कर दिया। यहां तक ओपीडी में गर्भवती को भी बिना पर्ची उपचार नहीं दिया गया। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद सर्वर ठीक होने के बाद पर्ची कटनी शुरू हुई लेकिन दो बजे ओपीडी बंद हो गई। यहां तक सैंपल भी मरीज नहीं दे पाए। सोमवार होने के कारण मरीजों की संख्या भी ज्यादा रही। इसके करीब 800 से 900 मरीज प्रभावित हुए। यहां तक एक्सरे सुविधाएं भी बंद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें