शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने निरीक्षण किया। डंपिंग प्वाइंट पर डीएमसी ने व्यवस्था जांची। डीएसपी रोड पर दुकानदारों से गीला-सूखा कचरे को लेकर जानकारी ली और दुकानों पर डस्टबिन जांचे। दुकानदारों से पूछा कि क्या समय पर डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी आती है नहीं आती है। दुकानदारों ने कहा कि गाड़ी कचरा लेने आती है। वहीं शहर में स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों से पूछा कि क्या स्कूल में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने के बारे में बताया जाता है। इस पर बच्चों ने बताया कि उन्हें बताया गया है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालना होता है।