फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: प्राचीन गोशाला को लेकर दो कमेटियों में विवाद, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 03:33 PM IST

शहर के पुराने बाजार क्षेत्र में स्थित लगभग 60–70 वर्ष पुरानी प्राचीन गौशाला को दोबारा शुरू किए जाने के बाद जगह को लेकर दो गौशाला कमेटियों के बीच आपसी विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कमेटी द्वारा प्राचीन गौशाला को पुनः शुरू किया गया, जिसके बाद दूसरी कमेटी ने जगह को लेकर विरोध जताना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की गई, लेकिन कमेटी के लोगों का आरोप है कि उनकी बात प्रशासन द्वारा नहीं सुनी गई। इससे नाराज होकर लोगों ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौशाला कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह गौशाला वर्षों पुरानी है और इसे फिर से शुरू किया जाना समाज के लिए एक अच्छा कार्य है। उनका कहना है कि यहां कोई निजी मकान या कोठी नहीं बनाई जा रही, बल्कि गौ सेवा का कार्य हो रहा है, जिस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। कमेटी का यह भी कहना है कि रतिया में दो गौशाला कमेटियां हैं और दूसरी कमेटी लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, गौशाला शुरू हो चुकी है और यहीं पर रहेगी। गौ सेवा दोबारा आरंभ हो गई है और इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। विवाद की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगरवासी और शहर के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। लोगों का कहना था कि गौशाला का पुनः संचालन एक सकारात्मक कदम है और इससे समाज में अच्छा संदेश जा रहा है। मौके पर पहुंचे एएसपी दिव्यांशी सिंगला और एसडीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों कमेटियों के पांच–पांच सदस्यों को बुलाकर आपसी बातचीत के माध्यम से इस विवाद का समाधान किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें