फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइस चेयरमैन के सामने पार्षदों ने खोली पोल, बोले- न सफाई होती है, न कचरा उठाने आती हैं गाड़ियां

फतेहाबाद। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों और सफाई व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) हरियाणा की राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन प्रमोद कौशिक के सामने पार्षदों ने कहा कि शहर में नियमित सफाई नहीं होती और कचरा उठाने के लिए गाड़ियां भी नहीं पहुंचतीं। बैठक में सिर्फ 6 ही पार्षद पहुंचे। जिसमें पार्षद सुभाष, पंछी, राजकुमार, बेअंत, निलांशी शर्मा और ज्ञानचंद शामिल रहे। पार्षद सुभाष ने कहा कि शहर में सफाई नहीं हो रही है। कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है। इस पर कौशिक ने दो टूक कहा कि 15 दिन में हालात सुधारें, कचरा उठान और सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। व्यवस्था नहीं सुधरी तो एजेंसी का टेंडर रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सफाई कर्मचारियों की तैनाती और ड्यूटी को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। कौशिक ने निर्देश दिए कि विधायक और अधिकारियों के घरों पर लगाए गए कर्मचारियों को वहां से हटाकर निर्धारित कार्यस्थलों पर लगाया जाए। कर्मचारी जिस स्थान पर तैनात है, उसे वहीं काम करना होगा। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी और राज्य स्तरीय टीम सर्वे करने पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें