फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में बेहोश किए बिना नागरिक अस्पताल में बच्चे का किया गया बहंगेपन का ऑपरेशन, पहले किया जाता था करनाल रेफर

नवीन दलाल Updated Sat, 15 Feb 2025 09:38 AM IST

नागरिक अस्पताल में बहंगेपन के ऑपरेशन पहले शुरू हो चुके है। लेकिन अब विशेषज्ञ ने बच्चे के आंख के बहंगेपन का ऑपरेशन करके सफलता हासिल की है। बच्चे को बेहोश किए बिना ही ऑपरेशन किया गया। सिर्फ लोकल एनेथेसिया दिया गया। यानि सिर्फ उसी जगह को बेहोश किया गया, जिस जगह का ऑपरेशन होना था। गांव शहीदांवाली निवासी विवेक की आरबीएसके की टीम ने स्क्रीनिंग की थी। जांच में बहंगापन मिला था और इसके बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.राकेश कसवां की ओपीडी में दिखाया गया। पहले इस तरह के केस को करनाल रेफर किया जाता था। इसके अलावा गांव दरियापुर निवासी 22 साल के संदीप के बहंगेपन का भी ऑपरेशन किया गया है। संदीप की आंखों की नजर बढऩे की उम्मीद कम थी, लेकिन ऑपरेशन के बाद आंख सीधी होने के साथ-साथ रोशनी भी बढ़ गई है। अब तक अस्पताल में पांच बहंगेपन के ऑपरेशन किए जा चुके है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें