फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट मामला तूल पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की मांग की

नवीन दलाल Updated Wed, 19 Mar 2025 11:48 AM IST

फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना के सरपंच प्रतिनिधि जसविंद्र के साथ चालान को लेकर हुई मारपीट का मामला गरमा गया है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय फतेहाबाद पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस कर्मचारियों द्वारा सरपंच प्रतिनिधि के साथ अत्यधिक दुर्व्यवहार किया गया और मारपीट की गई। इसी को लेकर वे पुलिस अधीक्षक (एसपी) आस्था मोदी से मिलने पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना के बाद गांव भिरड़ाना में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें