फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा स्टॉल के लिए एक ही परिवार के 10-10 लोगों ने कर दिए आवेदन, ड्रॉ से निकलेंगी स्टॉल

फतेहाबाद। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाने की अनुमति हासिल करने को लेकर आवेदकों में होड़ मची हुई है। हालात ये हैं कि एक ही परिवार के 10-10 सदस्यों ने अलग-अलग आवेदन जमा करवा दिए हैं। नगर परिषद की ओर से अब तक करीब 450 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि सेक्टर तीन में केवल 10 से 15 पटाखा स्टॉल लगाने की अनुमति मिलने की संभावना है। ऐसे में स्टॉल हासिल करने के लिए आवेदकों को ड्रॉ प्रक्रिया से गुजरना होगा। नगर परिषद कार्यालय में आवेदन जमा करवाने के लिए मंगलवार को लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। परिषद की ओर से प्रत्येक आवेदन के साथ एक हजार रुपये सिक्योरिटी राशि ली जा रही है। स्टॉल लगाने के इच्छुक लोग परिवार के कई सदस्यों के नाम से आवेदन कर रहे हैं, ताकि ड्रॉ में नाम निकलने की संभावना बढ़ सके। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, सभी आवेदनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित नियमों के तहत ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ में जिन आवेदकों के नाम आएंगे, उन्हें ही पटाखा बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। सेक्टर तीन में स्टॉल लगाने की व्यवस्था की जा रही है। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें