अमर उजाला फाउंडेशन के तहत सेवा भारती के सहयोग से आर्य समाज मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें डॉ. शिव सचदेवा द्वारा जांच के बाद निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान शिविर ने मरीजों को सामान्य जांच, शुगर जांच, बीपी जांच, एलएफटी जांच, फेफड़ों की जांच की गई जिसके बाद निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। कैेंप का शुभारंभ सेवा भारती अध्यक्ष मनफूल शर्मा ने किया जिसमें समाजसेवी डॉ. शिव सचदेवा ने जांच की। जिला प्रचार सचिव सुभाष जैन ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन और सेवा भारती के सहयोग से जांच शिविर लगाया गया जिसमें स्वास्थ्य जांच के बाद दवाई दी जा रही है।