फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार रोड पर गाड़ी में लगी भयंकर आग, गाड़ी जलकर हुई राख

शाहिल शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 04:46 PM IST

फतेहाबाद में हिसार रोड पर निशान कंपनी की टिरानो गाड़ी में आग लगने का मामला सामने आया है। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक गाड़ी पूरे तरीके से जल चुकी थी। गाड़ी के चालक अजय कुमार ने बताया कि वह किराये पर गाड़ी चलाने का काम करता है। रविवार दोपहर डिंग मंडी से हिसार शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। रास्ते में जब फतेहाबाद के सिरसा रोड हुड्डा सेक्टर के पास पहुंचा तो गाड़ी के क्लच ने अचानक काम करना बंद कर दिया। जब उसने नीचे उतर कर देखा तो गाड़ी से धुंआ निकल रहा था जिसके बाद उसने गाड़ी के अंदर सात सवारियों को तुरंत गाड़ी से बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड जब तक मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी छैलू राम ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया है। गाड़ी पूरी तरीके से जल गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें