फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के अलग-अलग स्थानों से छापेमारी में 1050 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 11 Jun 2025 06:17 PM IST

हरियाणा एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद इकाई ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर डोडा पोस्त की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक चली। पुलिस ने शहर की अंजलि कॉलोनी में एक प्लॉट में खड़े महाराष्ट्र और राजस्थान नंबर के कैंटरों तथा एक पिकअप वाहन से 960 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। इस मामले में पंजाब के तलवंडी राणा निवासी विरेंद्र को संदिग्ध बताया जा रहा है। विरेंद्र वाहनों की खरीद-फरोख्त का काम करता है और पिछले करीब पांच सालों से अंजलि कॉलोनी में उसका मकान भी है। पुलिस ने कैंटरों से डोडा पोस्त से भरे बैग जब्त कर उनकी तौल की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें