शराब के नशे में चूर एक कार चालक ने सोमवार को कई लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी, मामला फरीदाबाद का है, जहां एक बेकाबू कार चालक ने बीती रात करीब आधा दर्जन लोगों पर कार चढ़ा दी। जिसके बाद आनन-फानन में घायलों को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।