फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: गली निर्माण को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने, पुलिस की मौजूदगी में भी तनातनी

शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 04:21 PM IST

गांव डालावास में ग्रामीणों के दो पक्षों में गली निर्माण को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद का कारण गली का लेवल रहा और डायल 112 की दो टीमें पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में तनातनी रही। हालांकि करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई और अब ग्रामीण सोमवार को अधिकारियों से मिलेंगे। बता दें कि गांव डालावास की फिरनी में दूषित जलभराव की समस्या बनी हुई थी। इसके समाधान के लिए ग्राम पंचायत की ओर से अब फिरनी का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू करने पहले लेवल सही करने के लिए जेसीबी से मिट्टी उठान कार्य शुरू किया गया। उसी दौरान एक पक्ष ने इसका विरोध शुरू कर दिया। तर्क दिया कि मिट्टी उठान होने से उनके घर के सामने पानी भरेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें