फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: मृतक शिक्षक का करवाया गया पोस्टमार्टम, सोमवार को किया था सुसाइड

शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 06:08 PM IST

मानकावास राजकीय स्कूल में तैनात शिक्षक विद्यानंद ने सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदा लगा लिया। शहर थाना पुलिस ने मंगलवार को मृतक शिक्षक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक विद्यानंद मूलरूप से चंदेनी गांव के रहने वाले थे और पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ दादरी के वॉर्ड-19 में रह रहे थे। उनकी तैनाती मानकावास राजकीय स्कूल में थी। सोमवार शाम उन्होंने घर पर सीढ़ी की रेलिंग पर डिश केबल का फंदा लगाया और बाद में उस पर झूल गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया। बेटे रोहित के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें