महेंद्रगढ़ जिले के सोढ़ी गांव निवासी महेश उम्र 26 साल की सोमवार सुबह झोझूकलां-असावरी रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक चरखी दादरी के मंदौला गांव स्थित यदुवंशी स्कूल में कोच के पद पर तैनात था। उनके पिता राजकुमार के अनुसार, महेश सुबह करीब 7:30 बजे बाइक से स्कूल के लिए निकले थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।