फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर साड़ियों और डिजाइनर सूटों की बढ़ी मांग, बाजारों में उमड़ी भीड़

चरखी दादरी। करवाचौथ पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। कपड़ों के शोरूम, क्लॉथ हाउस और साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार साड़ियां व डिजाइनर सूट खरीद रही हैं। कारोबारियों को जिले में करीब 10 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। स्थानीय कपड़ा कारोबारी अशोक डावरा के अनुसार, गंगा ब्रांड, फर्रुखाबादी और बनारसी सूटों की मांग अधिक है। इनकी कीमत पांच हजार से 15 हजार रुपये तक है। महिलाएं आकर्षक डिजाइन, कढ़ाई और बेहतर गुणवत्ता वाले परिधानों को प्राथमिकता दे रही हैं। वहीं, साड़ी विक्रेता अमित गुप्ता ने बताया कि गहरे गुलाबी और हरे रंग की साड़ियों का क्रेज बढ़ा है। जयपुरी शिफॉन, प्योर सिल्क, बंगलोरिया और करवाचौथ लिखी साड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में साड़ियों की कीमत 250 से आठ हजार रुपये तक है। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न रंगों और डिजाइनों के परिधानों का स्टॉक तैयार किया है। किफायती कपड़ों से लेकर महंगे डिजाइनर परिधानों तक विकल्प उपलब्ध होने से हर बजट के ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि पर्व तक बाजारों में रौनक और बढ़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें