चरखी-दादरी में 10वीं की छात्रा की दुष्कर्म के बाद जहरीला पदार्थ देकर हत्या से आहत पिता ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इंकार कर दिया। पिता बोले, जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दी जाएगी, तब तक वे शव लेकर नहीं जाएंगे। साथ में गांव के पूर्व सरपंच और सामाजिक संगठन भी मौजूद रहे। दोपहर दो बजे तक दादरी पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास करती रही।