फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंडा में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में दादरी में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी सेवाएं बंद

Naveen Updated Sat, 07 Mar 2026 02:07 PM IST

करनाल के घरौंडा में एक डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को दादरी में भी स्वास्थ्य विभाग में तैनात चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रखी गई, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हड़ताल के कारण अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रखी गई। सामान्य मरीजों को ओपीडी बंद होने की वजह से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है। हड़ताल के दौरान केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें