फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपास खरीद को लेकर आढ़तियों ने मार्केट कमेटी पर लगाए गंभीर आरोप

चरखी दादरी। अनाज मंडी में कपास की खरीद को लेकर आढ़तियों और मार्केट कमेटी प्रशासन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी अधिकारियों पर मिल मालिकों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ मिल मालिक मंडी में कपास पहुंचने से पहले ही किसानों से मिलों में कपास खरीद रहे हैं। इससे मंडी में होने वाली नियमित खरीद प्रभावित हो रही है और आढ़तियों के साथ किसानों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आढ़तियों ने गेटपास जारी करने की प्रक्रिया में भी धांधली का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नियमों की अनदेखी से मंडी की खरीद व्यवस्था प्रभावित हो रही है। समस्या को लेकर आढ़तियों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की और इसके बाद मार्केट कमेटी सचिव विद्या सागर से मुलाकात कर मामले के समाधान की मांग की। आढ़तियों ने मांग की कि मंडी से बाहर कपास की खरीद पर निगरानी बढ़ाई जाए और गेटपास व्यवस्था की जांच की जाए। वहीं मार्केट कमेटी सचिव विद्या सागर ने आढ़तियों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि यदि मंडी से बाहर मिलों में कपास खरीदने की शिकायत मिलती है तो मिलों में गश्त बढ़ाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करते हुए कोई खरीद करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें